Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

07 जून को जागेगा जगदलपुर, जनजागरण साइकिल रैली से स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर । स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के उद्देश्य से 07 जून 2026, रविवार को जगदलपुर में जनजागरण साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रात...

जगदलपुर। स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण के उद्देश्य से 07 जून 2026, रविवार को जगदलपुर में जनजागरण साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 7 बजे लालबाग मैदान से शुरू होने वाली यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः लालबाग मैदान में समाप्त होगी।

रैली से पूर्व सुबह 6 बजे से प्रतिभागियों के लिए लालबाग मैदान में जुम्बा एवं फिटनेस सत्र आयोजित किया जाएगा, ताकि नागरिक उत्साह और ऊर्जा के साथ कार्यक्रम में भाग ले सकें।

बढ़ते प्रदूषण, घटती शारीरिक गतिविधियों और स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस अभियान का उद्देश्य नियमित व्यायाम, साइकिल उपयोग, सड़क सुरक्षा, स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है।

बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस जनजागरण साइकिल रैली में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। युवाओं, खिलाड़ियों, छात्र-छात्राओं, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की सहभागिता से यह अभियान और अधिक प्रभावी बनेगा।

उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से ही ऐसे अभियान सफल होते हैं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनते हैं।

"स्वस्थ शरीर, स्वच्छ पर्यावरण और जागरूक समाज" के संदेश के साथ आयोजित यह साइकिल रैली स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनचेतना का महत्वपूर्ण अभियान साबित होगी।

No comments