जगदलपुर. विमलेंदु शेखर झा। बस्तर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरो...
जगदलपुर. विमलेंदु शेखर झा। बस्तर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर बटनदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बटनदार चाकू बरामद कर जब्त कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना बोधघाट की टाउन पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेटगुड़ा नर्सरी के पास एक युवक बटनदार चाकू लेकर खड़ा है और आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री डी. धोत्रे सुमित कुमार दत्ता हरिराव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान एक युवक चाकू लहराते हुए लोगों को भयभीत करता मिला।
पुलिस ने युवक को पकड़कर पूछताछ की, जिसने अपना नाम नरेंद्र भारसा उर्फ मोदी (22 वर्ष), निवासी संजय गांधी वार्ड, जगदलपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बटनदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक टामेश्वर चौहान, उप निरीक्षक ललित सिंह नाग, लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र राय, प्रधान आरक्षक मयाराम कश्यप तथा आरक्षक होरीलाल आर्मो और कामदेव दर्रो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


No comments