जगदलपुर: अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में बस्तर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक जनजागरूकता अभियान च...
जगदलपुर: अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में बस्तर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स के निर्देशानुसार 22 से 26 जून तक जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। :
जगदलपुर, 23 जून। अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में बस्तर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स के निर्देशानुसार 22 से 26 जून तक जिले में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
अपर कलेक्टर सी.पी. बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती शुशान्ता लकड़ा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान नागरिकों को नशामुक्ति, कोटपा अधिनियम और पशु क्रूरता संबंधी कानूनों की जानकारी दी गई।
अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और तंबाकू सेवन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कोटपा अधिनियम की धारा 4 के तहत 18 लोगों तथा धारा 6(ठ) के तहत 2 व्यक्तियों पर चालानी कार्रवाई की गई। कुल 20 लोगों से 3,300 रुपये का राजस्व वसूला गया।
अधिकारियों ने नागरिकों को पशु क्रूरता रोकने के संबंध में भी जागरूक किया। बतख और मुर्गों को उल्टा लटकाकर ले जाने के बजाय सुरक्षित तरीके से टोकरी या झोले में ले जाने की सलाह दी गई। साथ ही बताया गया कि पशुओं के प्रति क्रूरता करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 के तहत 5 हजार रुपये तक का जुर्माना और 5 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।
अभियान में पुलिस, आबकारी, वन, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेकर नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया।


No comments