Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

मध्य प्रदेश निर्मित 88 पौवा अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर/करपावंड:    बस्तर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करपावंड थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश निर्म...

जगदलपुर/करपावंड:   बस्तर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करपावंड थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 88 पौवा गोवा व्हिस्की जब्त की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण भारती के मार्गदर्शन में करपावंड पुलिस ने ग्राम मंगनार में कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी मनसा भारती (22 वर्ष) निवासी ग्राम मंगनार को अवैध रूप से शराब रखने और बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की के 88 पौवा बरामद किए गए। प्रत्येक बोतल में 180 मिलीलीटर शराब भरी हुई थी। जब्त शराब की कुल मात्रा 15.64 लीटर तथा अनुमानित कीमत 11,880 रुपये बताई गई है।

करपावंड थाना में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 40/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह, उप निरीक्षक हरिश्चंद्र निषाद, प्रधान आरक्षक रामनाथ भारती तथा अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

No comments