Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

33.25 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भानपुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर/भानपुरी । बस्तर जिले के थाना भानपुरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 33.25 किल...

जगदलपुर/भानपुरी। बस्तर जिले के थाना भानपुरी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 33.25 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 16 लाख 62 हजार 500 रुपये बताई गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम केशरपाल आवासपारा निवासी एक व्यक्ति अपने घर में बिक्री के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर में दबिश दी और घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान किशोर बघेल (36 वर्ष) निवासी केशरपाल आवासपारा, थाना भानपुरी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान घर के एक कमरे में रखे नीले रंग के प्लास्टिक ड्रम से 33.25 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) (ii) (ग) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के निर्देशन तथा एसडीओपी प्रवीण भारती एवं डीएसपी संगम राम के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी हर्ष कुमार धुरंधर के नेतृत्व में की गई।

No comments