Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

18 किलो गांजा के साथ बिलासपुर का युवक गिरफ्तार, नगरनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर/नगरनार:  बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरनार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18.085 किल...

जगदलपुर/नगरनार: बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरनार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18.085 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 9 लाख 4 हजार 250 रुपये बताई गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नगरनार क्षेत्र के ग्राम धनपूंजी फॉरेस्ट नाका एनएच-63 के पास एक व्यक्ति के दो बैगों में गांजा रखकर बस का इंतजार करने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल पांडे (28 वर्ष) निवासी मंगला चौक, बिलासपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो बैगों में रखे तीन पैकेटों से कुल 18.085 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर बिलासपुर ले जाने की तैयारी में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में की गई।

No comments