Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

नयापारा सड़क निर्माण कार्य ठप, मानसून से पहले बढ़ी लोगों की चिंता

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर। शहर के नयापारा क्षेत्र में लंबे समय से अधूरा पड़ा सड़क निर्माण कार्य स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों के लिए गंभीर समस्या...

जगदलपुर। शहर के नयापारा क्षेत्र में लंबे समय से अधूरा पड़ा सड़क निर्माण कार्य स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। मानसून की दस्तक से पहले सड़क निर्माण पूरा नहीं होने के कारण क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ रही है। उधर कांग्रेस के व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष एवं छाया पार्षद राजेंद्र पटवा ने सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर भाजपा सरकार, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर सवाल खड़े किए हैं।

राजेंद्र पटवा ने आरोप लगाया कि नयापारा सड़क निर्माण कार्य महीनों से कछुआ गति से चल रहा था और अब पूरी तरह ठप पड़ गया है। उनका कहना है कि सड़क निर्माण में देरी के पीछे कथित रूप से कमीशनखोरी और नाली निर्माण को लेकर चल रही खींचतान जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्य शुरू नहीं किया गया तो बारिश के दौरान सड़क कीचड़ और दलदल में तब्दील हो जाएगी, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित होगा।

क्षेत्र के व्यापारियों का कहना है कि सड़क खोदकर छोड़ दिए जाने से दिनभर धूल उड़ रही है, जिससे ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है और व्यापार प्रभावित हो रहा है। वहीं उखड़ी हुई सड़क, गड्ढों और बिखरी गिट्टियों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पटवा ने यह भी कहा कि इसी मार्ग से प्रतिदिन कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का आवागमन होता है, लेकिन इसके बावजूद सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। उन्होंने सरकार के विकास और सुशासन के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मानसून से पहले सड़क निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी, व्यापारी प्रकोष्ठ और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम जैसे कदम उठाने के लिए क्षेत्रवासी मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।

No comments