Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

कार्यालय भवन एवं यूनिफॉर्म मद के लिए बजट आबंटन की मांग, कलेक्टर ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:    भारत स्काउट एवं गाइड जिला बस्तर के जिला मुख्य आयुक्त सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर एवं जिला संरक्षक ...

जगदलपुर:   भारत स्काउट एवं गाइड जिला बस्तर के जिला मुख्य आयुक्त सुरेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर एवं जिला संरक्षक आकाश छिकारा से सौजन्य भेंट कर जिले में स्काउट-गाइड गतिविधियों के विस्तार और संगठन की आवश्यकताओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर कलेक्टर का सम्मान किया। इस दौरान जिला मुख्य आयुक्त ने जिले में संचालित स्काउट-गाइड की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रप्रेम जैसे मूल्यों का विकास कर रहा है। नए शिक्षा सत्र में अधिक से अधिक विद्यालयों और विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड से जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है।

ज्ञापन में जिला स्काउट-गाइड कार्यालय के लिए स्थायी भवन उपलब्ध कराने तथा आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म मद में बजट आबंटित करने का आग्रह किया गया।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने स्काउट-गाइड के समाजोपयोगी कार्यों की सराहना करते हुए सभी मांगों पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड जैसी संस्थाएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और प्रशासन ऐसे रचनात्मक प्रयासों को सदैव प्रोत्साहित करेगा।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी बी.आर. बघेल सहित परमेश राजा, सूर्य भूषण सिंह, सुधा परमार, मनोज महापात्र, दसरू राम यादव, जयप्रकाश पाठक, लिलेश देवांगन, मीरा हिरवानी, जमुना ठाकुर, गोपेंद्र सिंह शार्दुल, विजय चंद्राकर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments