Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

दूरस्थ स्कूलों के औचक निरीक्षण में बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों पर कड़ी अनुशंसा

यह भी पढ़ें -

बीईओ अनिल दास ने समयपालन, वीएसके ऐप में उपस्थिति और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा)। शि...

बीईओ अनिल दास ने समयपालन, वीएसके ऐप में उपस्थिति और विद्यार्थियों को मिलने वाली सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा)। शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) जगदलपुर अनिल दास ने 8 जुलाई को दूरस्थ क्षेत्रों में संचालित शासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई स्कू बीईओ ने प्राथमिक शाला बुरुंदवाड़ा (सेमरा), प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला माचकोट, प्राथमिक, माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी स्कूल तिरिया, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला धनपुंजी, माध्यमिक शाला कस्तूरी, प्राथमिक शाला डोंगरीगुड़ा, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला मारकेल, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला खम्हारगांव तथा प्राथमिक, माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी स्कूल मंगनपुर का निरीक्षण किया। लों में शिक्षकों की उपस्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों, स्वच्छता और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लिया गया। इस दौरान लापरवाही पाए जाने पर संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की अनुशंसा भी की गई।

बीईओ ने प्राथमिक शाला बुरुंदवाड़ा (सेमरा), प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला माचकोट, प्राथमिक, माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी स्कूल तिरिया, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला धनपुंजी, माध्यमिक शाला कस्तूरी, प्राथमिक शाला डोंगरीगुड़ा, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला मारकेल, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला खम्हारगांव तथा प्राथमिक, माध्यमिक एवं हायर सेकेंडरी स्कूल मंगनपुर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक शाला बुरुंदवाड़ा (सेमरा) की शिक्षिका अंजुलता साहू निर्धारित समय से विलंब से विद्यालय पहुंचीं। इस पर बीईओ ने उन्हें फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया और निर्धारित समयावधि में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

वहीं प्राथमिक शाला मारकेल के सहायक शिक्षक कृष्ण कुमार नाग लंबे समय से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए। मामले को गंभीर मानते हुए उनके निलंबन की अनुशंसा करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया है।

इसके अलावा हायर सेकेंडरी स्कूल तिरिया के शिक्षक विमल एक्का भी लंबे समय से बिना सूचना अनुपस्थित मिले। बीईओ ने इसे गंभीर सेवा लापरवाही मानते हुए उनकी सेवा समाप्ति की कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र प्रेषित किया है।

निरीक्षण के दौरान बीईओ अनिल दास ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को समय पर विद्यालय पहुंचने, राज्य शासन के निर्देशानुसार VSK ऐप में नियमित उपस्थिति दर्ज करने तथा कार्यालय समय समाप्त होने के बाद ही विद्यालय छोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, विद्यार्थियों को मिलने वाली शासकीय सुविधाओं के प्रभावी वितरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

बीईओ ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी प्रकार की शिकायत या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी लगातार जारी रहेंगे।


No comments