शॉल, श्रीफल एवं पेंशन प्रमाण पत्र भेंट कर शिक्षा क्षेत्र में योगदान को किया सम्मानित बीजापुर। जिला प्रशासन द्वारा सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापको...
शॉल, श्रीफल एवं पेंशन प्रमाण पत्र भेंट कर शिक्षा क्षेत्र में योगदान को किया सम्मानित
बीजापुर। जिला प्रशासन द्वारा सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापकों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर विश्वदीप ने प्रधानाध्यापक श्री लक्षिन्धर मांझी एवं श्री सोमेश्वर राव को शॉल, श्रीफल तथा पेंशन प्रमाण पत्र प्रदान कर आत्मीय विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने दोनों शिक्षकों के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके दीर्घकालीन एवं समर्पित योगदान की सराहना की।
श्री लक्षिन्धर मांझी ने वर्ष 1987 में भोपालपटनम विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला पिल्लूर में सहायक शिक्षक के रूप में अपनी सेवा प्रारंभ की थी। लगभग 39 वर्षों की सेवा के बाद वे शासकीय प्राथमिक शाला नुकनपाल के प्रधानाध्यापक पद से 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए।
वहीं श्री सोमेश्वर राव ने 2 जुलाई 1993 को सहायक शिक्षक के रूप में शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं प्रारंभ कीं। उन्होंने लगभग 33 वर्षों तक विभिन्न विद्यालयों में अपनी सेवाएं देते हुए प्रधानाध्यापक पद से सेवानिवृत्ति प्राप्त की।
कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर विश्वदीप ने दोनों शिक्षकों के सेवाकाल और शैक्षणिक अनुभवों की जानकारी ली तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी महावीर प्रसाद टंडन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



No comments