जगदलपुर। बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरनार पुलिस को बड़ी जगदलपुर, 1 जुलाई। बस्तर जिले में मा...
जगदलपुर। बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरनार पुलिस को बड़ी जगदलपुर, 1 जुलाई। बस्तर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगरनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 4.469 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 2.25 लाख रुपये बताई गई है। सफलता मिली है। पुलिस ने उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 4.469 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 2.25 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, अपराध क्रमांक 95/2026 के तहत धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए आरोपी शाकिब (22 वर्ष), पिता शकील अहमद, निवासी ग्राम खुरजा, सराय मुर्तजा खां, थाना खुरजा, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 4.469 किलोग्राम गांजा तथा 130 रुपये नकद बरामद कर जब्त किए गए।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को 30 जून को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति धनपुंजी फॉरेस्ट नाका (एनएच-63) के पास पिट्ठू बैग में गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से 4.469 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजा उड़ीसा से लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह, उप निरीक्षक सतीश तिवारी, प्रधान आरक्षक विनोद यादव, अजय साहू, आरक्षक सुरेश तिर्की, राधाकृष्ण राय, राजेश मौर्य एवं आरक्षक चालक अविनाश कुमार की सराहनीय भूमिका रही।
बस्तर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह लगातार जारी रहेगा।


No comments