आजीविका महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वरोजगार और निजी क्षेत्र में रोजगार की दी गई जानकारी दंतेवाड़ा: जिला प्रशासन के मार्गदर्शन...
आजीविका महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वरोजगार और निजी क्षेत्र में रोजगार की दी गई जानकारी
दंतेवाड़ा: जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आजीविका महाविद्यालय, दंतेवाड़ा में पुनर्वासित हितग्राहियों एवं एनसीएचएचडी करली इकाई के प्रशिक्षणार्थियों के लिए बैंकिंग जागरूकता एवं रोजगार उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसरों से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना था।
कार्यक्रम में इंडियन ओवरसीज बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख गौरी शंकर नायर एवं वरिष्ठ प्रबंधक बृजेश गौतम ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, बैंक लिंकेज, अनुदान आधारित ऋण योजनाओं सहित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक युवाओं को बैंक ऋण, वित्तीय परामर्श और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।
सुकमा इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के प्रतिनिधि चैतन्य रावत ने कंपनी में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी देते हुए प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार के प्रस्ताव भी दिए। उन्होंने कहा कि कौशल प्राप्त युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार की व्यापक संभावनाएं हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने बैंकिंग योजनाओं, ऋण प्रक्रिया और रोजगार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक रितेश कुमार साहू सहित आजीविका महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



No comments