Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

सावन के तृतीय सोमवार को भूपालेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सांसद महेश कश्यप ने परिवार सहित किए दर्शन

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): सावन माह के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर ऐतिहासिक दलपत सागर के मध्य स्थित प्राचीन भूपालेश्वर महादेव मंदिर में हजा...

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):सावन माह के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर ऐतिहासिक दलपत सागर के मध्य स्थित प्राचीन भूपालेश्वर महादेव मंदिर में हजारों शिवभक्तों ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से दलपत सागर का पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

इस अवसर पर बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने अपने परिवार के साथ भूपालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सांसद महेश कश्यप की पहल पर सुबह से दोपहर तक विशेष मोटरबोट सेवा संचालित की गई। इसके माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दलपत सागर के मध्य स्थित मंदिर तक पहुंचे और भगवान भूपालेश्वर महादेव का दर्शन एवं जलाभिषेक किया।

सांसद कश्यप ने कहा कि भूपालेश्वर महादेव मंदिर बस्तर की धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सावन में भगवान शिव के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए मोटरबोट सेवा शुरू करने का उद्देश्य इस प्राचीन धार्मिक स्थल को अधिक से अधिक श्रद्धालुओं के लिए सुलभ बनाना है।

उन्होंने बताया कि सावन माह की शुरुआत में श्रद्धालुओं एवं गौ सेवकों की मांग पर सावन के प्रत्येक सोमवार को मंदिर तक विशेष मोटरबोट सेवा उपलब्ध कराने की पहल की गई थी। इसके बाद प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार दलपत सागर का निर्माण काकतीय शासक दलपत देव द्वारा कराया गया था, जबकि जलाशय के मध्य स्थित प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण काकतीय शासक भूपालदेव से जुड़ा माना जाता है। इसी कारण यह मंदिर भूपालेश्वर महादेव के नाम से प्रसिद्ध है।

तृतीय सोमवार को सुबह से ही मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। हजारों भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

No comments