Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

नारायणी’ ने सजाई बहुभाषी प्रदर्शनी, 60 से अधिक भाषाओं की सामग्री ने खींचा लोगों का ध्यान

यह भी पढ़ें -

रायपुर:  छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के कार्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर नया विश्राम गृह स्थित कन्वेंशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में ‘नारायणी बहु...

रायपुर: छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के कार्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर नया विश्राम गृह स्थित कन्वेंशन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में ‘नारायणी बहुभाषी संग्रहालय’ द्वारा बहुभाषी सामग्री की विशेष प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में देश के विभिन्न क्षेत्रों की 60 से अधिक भाषाओं के कैलेंडर, समाचार पत्र एवं अन्य सामग्री प्रदर्शित की गई।

प्रदर्शनी का अवलोकन रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, धरसींवा विधायक अनुज शर्मा, संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारती दासन, संस्कृति एवं राजभाषा संचालक डॉ. संजय कन्नौजे, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार, पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने किया।


प्रदर्शनी को देखने पहुंचे अतिथियों ने ‘नारायणी’ के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे भाषाई विविधता और भारतीय संस्कृति को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

संग्रहालय के राजेंद्र ओझा एवं डॉ. मृणालिका ओझा ने बताया कि प्रदर्शनी में देश के अलग-अलग क्षेत्रों की भाषाओं को स्थान दिया गया। उत्तर भारत की डोगरी, दक्षिण की सौराष्ट्री तमिल, पूर्व की मंगर, पश्चिम की कच्छी तथा मध्य भारत की निमाड़ी, वागड़ी और गोर बोली सहित 60 से अधिक भाषाओं की सामग्री प्रदर्शित की गई।

उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य देश की भाषाई विविधता को एक मंच पर प्रस्तुत करना और लोगों को विभिन्न भाषाओं एवं उनकी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराना है।

No comments