दंतेवाड़ा: जिला मुख्यालय के शासकीय हाई स्कूल मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में...
दंतेवाड़ा: जिला मुख्यालय के शासकीय हाई स्कूल मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन एवं सहकारिता मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और परेड की सलामी ली।
समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि केदार कश्यप के आगमन से हुई, जहां कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने उनका स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह भी समारोह में उपस्थित रहे।
सुबह 9 बजे मंत्री केदार कश्यप ने शासकीय हाई स्कूल मैदान में राष्ट्रध्वज फहराया। राष्ट्रगान की धुन के बीच उन्होंने तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। ध्वजारोहण के पश्चात तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए तथा शांति के प्रतीक श्वेत कबूतर उड़ाए गए।
इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम संदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने जिलेवासियों सहित प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में विभिन्न टुकड़ियों द्वारा अनुशासित एवं गरिमापूर्ण मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल ने किया, जबकि परेड टूआईसी की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक आनंद पांडे ने संभाली।


No comments