धनपुंजी । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुंजी में 15 अगस्त को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।...
धनपुंजी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनपुंजी में 15 अगस्त को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, पालकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा प्रभात फेरी से हुई। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में सरपंच श्रीमती गायत्री नाग ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के साथ उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
समारोह में जनपद सदस्य हेमेश्वरी नाग, सांसद प्रतिनिधि सूरज नाग, एसएमसी अध्यक्ष सुजाता बिसाई, सदस्य बबीता यादव, पंचगण सहित पालक एवं अन्य नागरिक उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा सरोज सहित विद्यालय स्टाफ एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों और उपस्थितजनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषणों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के संयोजन एवं मार्गदर्शन में पी. मिश्रा, मंजू मंडावी, मालती पोर्ते एवं के. हिरवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समारोह के दौरान स्काउट-गाइड, खेल, शतरंज एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को भी अतिथियों के करकमलों से पुरस्कार प्रदान किए गए। सरपंच श्रीमती गायत्री नाग ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए नगद पुरस्कार भी प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों एवं विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुम्मर बेनिशिव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन गजेंद्र ध्रुवे ने किया। इस प्रकार विद्यालय का स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।




No comments