डॉ. बसंत कश्यप ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को वितरित की पाठ्यपुस्तकें लोहण्डीगुड़ा(विमलेंदु शेखर झा): आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थिय...
डॉ. बसंत कश्यप ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को वितरित की पाठ्यपुस्तकें
लोहण्डीगुड़ा(विमलेंदु शेखर झा): आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने और उनकी पढ़ाई में सहयोग देने के उद्देश्य से जनपद पंचायत लोहण्डीगुड़ा के उपाध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोठियागुड़ा के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए पाठ्यपुस्तकों का दान किया।
इस अवसर पर डॉ. बसंत कश्यप ने कहा कि आर्थिक कठिनाइयों के कारण किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुस्तकें विद्यार्थियों के ज्ञान और सफलता का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। जरूरतमंद विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक उपलब्ध कराने जैसी पहल से उन्हें पढ़ाई में प्रत्यक्ष सहयोग मिलने के साथ ही शिक्षा के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
विद्यालय परिवार ने इस पहल के लिए डॉ. बसंत कश्यप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुस्तक दान विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायी प्रयास है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य उमाशंकर ठाकुर, संकुल समन्वयक गुणसागर जोशी, अमित अवस्थी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।



No comments