Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

15 अगस्त को लालबाग में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे ध्वजारोहण, 16 प्लाटून देंगे मार्चपास्ट

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जगदलपुर के लालबाग मैदान में जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। ...

जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जगदलपुर के लालबाग मैदान में जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल गुरुवार को लालबाग मैदान में आयोजित किया गया। रिहर्सल के दौरान सहायक कलेक्टर श्री यशवंत नाइक ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए ध्वजारोहण किया तथा परेड की सलामी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय खन्ना सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड की कमान डीएसपी श्री प्रवीण भारती संभालेंगे। उनके नेतृत्व में कुल 16 प्लाटून मार्चपास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी देंगी। अंतिम रिहर्सल के दौरान परेड दलों ने निर्धारित अनुशासन और कदमताल के साथ अभ्यास किया।

कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने समारोह की गरिमा और भव्यता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई सहित समारोह स्थल की अन्य तैयारियों को व्यवस्थित रूप से पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत आकर्षक एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। अंतिम रिहर्सल के दौरान अतिथियों एवं अधिकारियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों का अवलोकन किया और उनकी तैयारियों की सराहना की।

लालबाग मैदान में होने वाले इस जिला स्तरीय समारोह को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी अंतिम रिहर्सल में उपस्थित रहे।


No comments