Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

आश्रम शालाओं की जर्जर स्थिति को जल्द सुधारा जाए-लच्छूराम

यह भी पढ़ें -

बीजापुर (विमलेंदु शेखर झा) : जिला पंचायत सदस्य लच्छू राम मोड़ियाम ने मंगलवार को ग्राम पंचायत पातर पारा क्षेत्र का दौरा कर वहाँ संचालित कन्या...

बीजापुर (विमलेंदु शेखर झा) : जिला पंचायत सदस्य लच्छू राम मोड़ियाम ने मंगलवार को ग्राम पंचायत पातर पारा क्षेत्र का दौरा कर वहाँ संचालित कन्या आश्रम का निरीक्षण किया जिसमें कन्या आश्रम पातर पारा में 102 बच्चों की दर्ज संख्या में से मात्र 37 बच्चे उपस्थित मिले और एक शिक्षिका उपस्थित मिली। 

कन्या आश्रम भवन की जर्जर स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। इसी प्रकार बालक आश्रम पतारपारा में 70 बच्चों की दर्ज संख्या में से 26 बच्चे उपस्थित थे और शिक्षक उपस्थित मिले। बालक आश्रम भवन जर्जर स्थिति में हैं शौचालय भी बुरी स्थिति में है। इन आश्रमो में शिक्षक की जरूरत है। 

इसके अलावा मिडिल स्कूल पातारपारा का निरिक्षण भी किया गया यहां भी शौचालय की स्थिति खराब होने से बालिकाएं खुले में शौच जाने को मजबूर है। आश्रम शालाओं तथा स्कूल की जर्जर स्थिति पर मौके से ही जिला पंचायत सदस्य लच्छू राम ने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी राजेश पांडे और सहायक आयुक्त देवेंद्र सिंह से फोन के माध्यम से बात कर समस्याओं से अवगत कराया और तत्काल सुधार की मांग की। 

क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत पतारपारा मे विशेष ग्राम सभा में शामिल होकर उपस्थित ग्रामीण की समस्याओं की जानकारी लेकर पंचायत के सचिव और सरपंच से कहा कि समस्या की जानकारी शासन और प्रशासन तक जल्दी से जल्दी पहुंचाएं जिससे समय पर ग्रामीणों के समस्याओं का हल हो सके। दौरा के दौरान पोदिया राम हपका सरपंच पातरपारा, कलीराम कर्मा पलेवाया पूर्व सरपंच सुकदास हपका शिव राम उरसा बचलु हपका अर्जुन बरसा गणेश कुंजाम बुधराम बरसा अमृत मोड़ियाम घासी कर्मा साथ रहे। जिला पंचायत सदस्य लच्छू राम के जानकारी देने पर सहायक आयुक्त ने देवेंद्र सिंह ने कहा कि जानकारी मिली है। बरसात कम होने पर आश्रम शालाओं की आवश्यक मरम्मत व सुधार किया जाएगा।

No comments