Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

संगठन की मजबूती से बूथ प्रबंधन तक कांग्रेस का मंथन, प्रशिक्षणार्थियों ने लिया जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प

यह भी पढ़ें -

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर में कांग्रेस के संघर्ष और बलिदान को किया याद जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा)...

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर में कांग्रेस के संघर्ष और बलिदान को किया याद

जगदलपुर (विमलेंदु शेखर झा)। बस्तर संभाग के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों एवं जिला मास्टर ट्रेनर्स के लिए जगदलपुर स्थित गणपति रिसॉर्ट में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उत्साह और संगठन को नई मजबूती देने के संकल्प के साथ समापन हो गया। प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली, जनसंवाद, बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।

प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने बस्तर में कांग्रेस के संघर्ष और पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि बस्तर की धरती संघर्ष, साहस और बलिदान की साक्षी रही है। पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में शांति, लोकतंत्र और बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल चुनाव के समय सक्रिय रहने वाला संगठन नहीं है, बल्कि जनता के सुख-दुख में निरंतर उनके साथ खड़े रहने की विचारधारा रखती है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त अनुभव और जानकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने का आह्वान किया।

समापन अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु ने कहा कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं, बल्कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करना है। अब प्रशिक्षण में मिली सीख को धरातल पर उतारने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्हें कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद बनाए रखते हुए उनकी समस्याओं को समझना चाहिए और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर जनहित से जुड़े मुद्दों को समझने और उन्हें मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभारी युगल पांडे ने संगठनात्मक कार्यप्रणाली और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मजबूत संगठन के लिए ब्लॉक से बूथ स्तर तक बेहतर समन्वय, निरंतर संवाद और सक्रियता आवश्यक है।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान विशेषज्ञ प्रशिक्षकों और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस की विचारधारा एवं इतिहास, संगठन निर्माण, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क एवं जनसंवाद, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों में संगठन की भूमिका जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया।

बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंचे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों एवं जिला मास्टर ट्रेनर्स ने प्रशिक्षण में सक्रिय सहभागिता की और अपने अनुभव भी साझा किए। समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा जनता के अधिकारों और जनहित के मुद्दों के लिए मजबूती से संघर्ष करने का संकल्प लिया।

No comments