Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

कमर छठ के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा श्रवण का अवसर मिलना सौभाग्य: राजेश्री महन्त

यह भी पढ़ें -

जांजगीर में राठौर परिवार द्वारा आयोजित भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए महामंडलेश्वर जांजगीर:  महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर ...

जांजगीर में राठौर परिवार द्वारा आयोजित भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए महामंडलेश्वर

जांजगीर: महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज, पीठाधीश्वर श्री शिवरीनारायण मठ एवं श्री दूधाधारी मठ रायपुर, जांजगीर में बस स्टैंड के समीप राठौर परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने व्यास पीठ की पूजा-अर्चना की और कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में माताएं अपनी संतानों के कल्याण की कामना के लिए कमर छठ का पर्व मना रही हैं। ऐसे पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा का श्रवण करने का अवसर मिलना सभी के लिए सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि मानव जीवन में माता-पिता की सेवा का विशेष महत्व है। जो व्यक्ति श्रद्धा और समर्पण के साथ अपने माता-पिता की सेवा करता है, वह अपने जीवन को सफल बनाता है। कर्तव्यों का पालन करते हुए धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलना ही मानव जीवन की वास्तविक सार्थकता है।

महामंडलेश्वर ने कहा कि कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं का भाव और समर्पण भगवान की कृपा का परिणाम है। उन्होंने आचार्य जी को सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कार्य छत्तीसगढ़ के साथ पूरे भारतवर्ष में निरंतर आगे बढ़ना चाहिए।

आचार्य जी ने राजेश्री महन्त जी महाराज के आगमन के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं आयोजक परिवार के मुखिया अर्जुन लाल राठौर ने कहा कि महाराज जी के आगमन से उनका निवास स्थान पवित्र हो गया और परिवार को उनका आशीर्वाद प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर कमलेश सिंह, प्रमोद सिंह, निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे एवं सुशील साहू सहित राठौर परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीमती मंजू लता अजय सिंह राठौर, श्रीमती सरोजिनी नरेंद्र राठौर सहित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे।

No comments