Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

संकुल कस्तूरी में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

यह भी पढ़ें -

  निस्वार्थ भाव से शिक्षा को समर्पित शिक्षकों का किया गया सम्मान जगदलपुर। संवाददाता विमलेंदु शेखर झा। शिक्षक दिवस 2026 के अवसर पर संकुल कस...

 निस्वार्थ भाव से शिक्षा को समर्पित शिक्षकों का किया गया सम्मान

जगदलपुर। संवाददाता विमलेंदु शेखर झा। शिक्षक दिवस 2026 के अवसर पर संकुल कस्तूरी, विकासखंड जगदलपुर में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में निस्वार्थ भाव से लंबे समय से सेवाएं दे रहे शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

संकुल समन्वयक शरद श्रीवास्तव ने बताया कि सामान्यतः बड़े पुरस्कारों के लिए शिक्षकों को अपने कार्यों का फोटो फोल्डर एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत कर चयन प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। वहीं अनेक शिक्षक ऐसे भी हैं, जो बिना किसी पुरस्कार या सम्मान की अपेक्षा के अपना पूरा जीवन शिक्षा के प्रति समर्पित कर देते हैं। ऐसे शिक्षकों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से संकुल कस्तूरी द्वारा यह सराहनीय पहल की गई है।

इस पहल के प्रथम वर्ष प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर पर उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवाओं के लिए क्रमशः राकेश गंजीर, प्रधान अध्यापक, माध्यमिक शाला आवास प्लाट; प्रदीप दीवान, शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला चौकावाड़ा तथा कुसुमलता हिरावानी, व्याख्याता, हायर सेकेंडरी स्कूल धनपूंजी को शॉल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत निर्धारित खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य डॉ. पूर्णिमा सरोज ने की। विशेष अतिथि के रूप में संकुल समन्वयक नियानार दुर्योधन पटेल उपस्थित रहे। खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन जिला स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्तकर्ता दिनेश भोई, प्रधानाध्यापक तथा व्याख्याता कुम्मर बेनी शिव ने किया।

संकुल प्राचार्य ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी पूरी मेहनत और समर्पण के साथ शिक्षा का अलख जगाने के लिए प्रेरित किया। समारोह में संकुल क्षेत्र के प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और बच्चों में उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला।

अंत में संकुल समन्वयक शरद श्रीवास्तव ने सभी उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments