जगदलपुर : - दंतेवाड़ा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गीदम में श्रीराम राष्ट्रीय काव्यपाठ प्रतियोगिता की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का ...
- Advertisement -
![]()
जगदलपुर : - दंतेवाड़ा जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गीदम में श्रीराम राष्ट्रीय काव्यपाठ प्रतियोगिता की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला दंतेवाड़ा इकाई द्वारा संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांत मंत्री श्री भरत गंगादित्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दंतेवाड़ा इकाई के संरक्षक श्री अवधेश अवस्थी द्वारा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सरस्वती वंदना सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं द्वारा किया गया। उसके बाद प्रतिभागियों द्वारा काव्यपाठ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भरत गंगादित्य ने कहा कि श्रीराम राष्ट्रीय काव्य प्रतियोगिता का आयोजन अखिल भारतीय स्तर पर किया जा रहा है।जिले में चयनित प्रतिभागियों का प्रदर्शन राज्य स्तर पर होगा और राज्य स्तर पर चयनित छः प्रतिभागियों का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा। भगवान श्रीराम की महिमा, उदारता, शक्ति और शील का वर्णन जिस कविता में हों,ऐसी कविताओं की प्रस्तुति प्रतिभागियों के द्वारा की जा रही है। ये आयोजन अपने आप में अभूतपूर्व आयोजन है, जिसके माध्यम से आम जनमानस के बीच से प्रतिभागी प्रतिभागिता के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। कार्यक्रमों की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार अवधेश अवस्थी ने राष्ट्रीय कवि संगम के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आचार्य श्रीराम शर्मा के जन्मदिन पर आज यह कार्यक्रम संपन्न हो रहा है,अतः कार्यक्रम की सार्थकता दोगुनी हो जाती है।कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में विजय दुबे,महेश मृगा और श्रीमती सीता कर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर हर्षवर्धन नाग ने 1100 रुपए की राशि, द्वितीय स्थान कृतिका गोलछा और कल्याणी तिवारी ने 700 रुपए की राशि और तृतीय स्थान लोकेश दास ने 500 रुपए की राशि प्राप्त की। कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र सभी प्रतिभागियों को प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन साजिद भारती ने किया। आभार प्रदर्शन दंतेवाड़ा जिला इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र मृदुभाषी द्वारा किया गया।
No comments