➡️ जगदलपुर नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक संप्पन जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्य समिति की बैठक आज जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न ...
➡️ जगदलपुर नगर मंडल कार्यसमिति की बैठक संप्पन
जगदलपुर : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्य समिति की बैठक आज जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।जिसमे नगर मंडल द्वारा अब तक किये गए कार्यो की जानकारी दी गई एवम आगामी कार्य योजना के लिए विचार कर रणनीति तैयार की गई।मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व विधायक संतोष बाफना ने स्तानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर सीधे जनता से जुड़ने का मंत्र कार्यकर्ताओ को दिया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पूर्व विधा संतोष बाफना |
अपने संबोधन में श्री बाफना ने कहा कि विधानसभा चुनाव सन्निकट है आगामी दिसंबर माह में संगठन स्तर पर निरंतर महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमे सभी सम्मानीय कार्यकर्ता प्राणप्रण से जुटे।
उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण |
वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडेय ने संगठन को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होना गौरव का विषय है।वर्तमान में प्रत्येक मतदान केंद्र में मजबूत बूथ कमेटी का गठन करना सबसे महत्वपूर्ण काम है क्योंकि चुनाव में जीत व हार मतदान केंद्र से ही निर्धारित होती है।निर्धारित समय मे बूथ कमेटी का गठन पूर्ण हो।
मंडल प्रभारी व जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा कि सत्तासीन कांग्रेस को हर कदम में घेरने की रणनीति बनाकर कार्यकर्ता कार्य करे।मंडल के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्त्ता व पदाधिकारीओ को सतत सक्रिय रहने का आव्हान उन्होंने किया।
नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने अब तक के कार्यो की जानकारी बैठक में रखते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करने का काम नगर मंडल आगामी दिनों में प्रमुखता से करेगा।शहर के प्रत्येक वार्ड व बूथ स्तर तक पहुच कर नकारी भूपेश सरकार की नाकामिओ व झूठे वादों को जनता को बताने नगाड़ा बजाओ भूपेश सरकार को जगाओ कार्यक्रम करने की कार्ययोजना बनाई गई है।जिसे समस्त कार्यकर्ता फलीभूत करने समवेत प्रयास करेंगे।
कर्यक्रम का संचालन महामंत्री संग्राम सिंह राणा ने किया व आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष मनोहर दत्त तिवारी ने किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिव नारायण पांडेय, श्रीधर ओझा,श्रीनिवास मिश्रा, रजनीश पाणिग्रही,राजेन्द्र बाजपई,आर्येन्द्र सिंह आर्य,अविनाश श्रीवास्तव,आलोक अवस्थी,राजपाल कसेर,दिगम्बर राव,के.के.द्विवेदी,शैलेन्द्र भदौरिया,आशुतोष पॉल, अभय दीक्षित,शशिनाथ पाठक,बी.जयराम,कमल पटवा,रोशन झा,अतुल सिम्हा,प्रकाश झा,दिलीप झा,मोतीराम,निर्मल पाणिग्रही,ममता पोटाई,गीता नाग,ममता राणा,स्वेता गुप्ता,कृष्णा राय,बिजली बैध,पुनीत सुमानी,स्वेता गुप्ता,चंदा श्रीवास्तव,नीलम यादव,सुधा मिश्रा,अलका सेंगर,मीना विश्वकर्मा,संजय चंद्राकर, सुरेश कश्यप,संतीश बाजपई,बलवंत गुन्नाडे,राहुल बघेल,विक्रम सिंह यादव,आनंद कालवानी,रूपेश जैन,मनोज पटेल,श्रीस मिश्रा,भुवनेश्वर ध्रुव,अमर झा,प्रेम यादव,सुभेन्द्रू भदौरिया,मनोज ठाकुर, अनिमेष चौहान,मणि विक्रम,सूर्यभूसंन,विनय राजू,योगेश ठाकुर,संतोष त्रिपाठी,बृजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे
No comments