Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

छत्तीसगढ़ में चार मंत्री सहित 13 सदस्यीय टीम बनाएगी कांग्रेस का घोषणा-पत्र

यह भी पढ़ें -

रायपुर :  नगरीय निकाय चुनाव 2021 के लिए कांग्रेस ने चुनाव घोषणा-पत्र समिति बनाई है। भूपेश सरकार के चार मंत्री सहित 13 सदस्यीय कमेटी नगरीय नि...

रायपुर : नगरीय निकाय चुनाव 2021 के लिए कांग्रेस ने चुनाव घोषणा-पत्र समिति बनाई है। भूपेश सरकार के चार मंत्री सहित 13 सदस्यीय कमेटी नगरीय निकाय के मुद्दों को तय करेगी और उसे घोषणा-पत्र के रूप में जनता के सामने पेश करेगी। समिति में मंत्री मोहम्मद अकबर अध्यक्ष, रविंद्र चौबे, डा. शिवकुमार डहरिया और अमरजीत भगत शामिल हैं।
चार नगर निगम में तीन निगम दुर्ग संभाग में आते हैं। ऐसे में कांग्रेस ने रविंद्र चौबे और मोहम्मद अकबर को जिम्मा दिया है। वहीं नगरीय निकाय मंत्री डा. शिवकुमार डहरिया और सरगुजा से मंत्री अमरजीत भगत को शामिल किया गया है। महिला प्रतिनिधि के रूप में राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा को जिम्मा दिया गया है
घोषणा-पत्र समिति में संगठन के नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र साहू, राजेंद्र साहू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग सदस्य सुशील आनंद शुक्ला और प्रदेश कांग्रेस आइटी सेल के अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा सदस्य हैं। पिछले विधानसभा चुनाव की तर्ज पर कांग्रेस घोषणा-पत्र तैयार करने जा रही है।

इसमें जनता के मुद्दों को तय करने के लिए जनता के बीच चौपाल लगाई जाएगी। हर वर्ग और हर संगठन के लोगों से संवाद किया जाएगा। नगरीय निकाय में आने वाले सामाजिक संगठनों से चर्चा के बाद उनके मुद्दों को भी शामिल किया जाएगा।
बढ़ाए गए पर्यवेक्षक
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार पर्यवेक्षक बढ़ाए गए हैं। नगर पालिक निगम रिसाली में चंद्रशेखर शुक्ला एवं अरुण सिसोदिया के साथ शाहिद खान व नगर पालिका परिषद खैरागढ़ में प्रतिमा चंद्राकर के साथ अमरजीत चावला और धर्मेंद्र यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

No comments