Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

छत्तीसगढ़ में जनवरी में मिले 90 हजार संक्रमित… तीसरी लहर के 23वें दिन 31 हजार एक्टिव केस इनमें 1181 यानी 3.15 प्रतिशत ही अस्पताल में…

यह भी पढ़ें -

तीसरी लहर का संक्रमण लोगों को बहुत ज्यादा बीमार नहीं कर रहा है, इसका उदाहरण ये है कि पिछले 23 दिन (1 जनवरी से अब तक) में प्रदेश में 90 हजार ...



तीसरी लहर का संक्रमण लोगों को बहुत ज्यादा बीमार नहीं कर रहा है, इसका उदाहरण ये है कि पिछले 23 दिन (1 जनवरी से अब तक) में प्रदेश में 90 हजार से अधिक मरीज मिले हैं, जिनमें केवल 2314 यानी 2.57 प्रतिशत को ही अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। यह अस्पताल में औसत भर्ती है, अगर ताजा आंकड़ों पर गौर करें तो रविवार को रात तक प्रदेश में 31 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज हैं, जिनमें से 1181 ही अस्पताल में भर्ती हुए यानी करीब 3.15 प्रतिशत।

इस तरह, भर्ती मरीजों की संख्या में तुलनात्मक रूप से बहुत अधिक वृद्धि नहीं हो रही है। डाक्टरों के मुताबिक टीकाकरण और सतर्कता की वजह से भी यह स्थिति बनी है। भास्कर पड़ताल के अनुसार दो हफ्ते पहले प्रदेश में 9 जनवरी को 15 हजार से अधिक सक्रिय मरीज दर्ज किए गए। जिसमें से केवल 410 अर्थात, 2.65 प्रतिशत मरीज ही अस्पताल में उस दिन भर्ती थे। सक्रिय मरीजों के बढ़ने के बाद भी अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीजों की संख्या में तुलनात्मक रूप से कोई बढ़ोतरी नहीं देखी जा रही है। इसमें दो हफ्ते में केवल 0.58 प्रतिशत का ही इजाफा हुआ है।

राहत की बात ये भी है कि होम आइसोलेशन के जरिए अस्पताल रेफर होने वाले मरीजों की कुल संख्या 100 से भी रही है। हालांकि प्रदेश में इस दौरान कोरोना के साथ गंभीर बीमारियों से पीड़ित अस्पताल में पहले से इलाजरत 90 से अधिक मरीजों की मौत भी हुई है। जानकारों का कहना है कि कई मरीजों को एक साथ बहुत से बीमारियां थी, उनमें से अधिकांश ऐसे थे जिन्होंने कोई टीका नहीं लगवाया था। अधिक उम्र, दूसरी गंभीर बीमारियों के कारण ज्यादातर मौतों में बड़ी वजह रही है। ऐसे में जानकारों का ये भी कहना है कि तीसरी लहर में अस्पताल में मरीजों की भर्ती बेहद कम रह रही है। ज्यादातर मरीज घर में इलाज के जरिए ही ठीक हो रहे हैं।

31 हजार से अधिक एक्टिव मरीजों में 50 ही वेंटिलेटर पर
राहत की बात ये भी है कि प्रदेश में रविवार देर रात की स्थिति में 31 हजार से अधिक सक्रिय मरीजों में से केवल 1181 मरीज ही अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें भी वेंटिलेटर पर मरीजों की संख्या केवल 50 ही है। पड़ताल में पता चला है कि जो मरीज अभी अस्पताल में हैं वो पहले से ही अन्य बीमारियों के इलाज के लिए गए हुए हैं। सर्वाधिक सक्रिय मरीजों वाले रायपुर में केवल 479 मरीज हैं।

राजधानी में 1018 नए केस, एक भी मौत की सूचना नहीं
छत्तीसगढ़ में रविवार को कोरोना के 3841 नए केस और बढ़ गए हैं। इसमें रायपुर के 1018 मरीज शामिल है। पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 11 मौत भी दर्ज हुई हैं। इसी दौरान राजधानी में कोरोना से पांच मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में संक्रमण दर 14 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया है।

No comments