Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

पंचायत उपचुनाव में हार… कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा…

यह भी पढ़ें -

सूरजपुर: जिला पंचायत उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुमन सिंह की जीत के बाद हार की जिम्मेदारी लेते हुए बिहारपुर के ब्लॉक अध्यक्ष मंगेश गुर्जर ...



सूरजपुर: जिला पंचायत उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुमन सिंह की जीत के बाद हार की जिम्मेदारी लेते हुए बिहारपुर के ब्लॉक अध्यक्ष मंगेश गुर्जर ने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि यह इस्तीफा सोशल मीडिया के जरिए ही लोगों तक पहुंच पाया है। संगठन की मानें तो अभी तक उनके पास उनका इस्तीफा नहीं पहुंचा है। बात करें जिला पंचायत उपचुनाव की, तो दोनों ही पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत इस चुनाव में लगा दी थी।

भाजपा को जहां अपना गढ़ बचाने की चुनौती थी, तो वहीं कांग्रेस को भाजपा की इस मजबूत गढ़ में सेंध लगाने के लिए काम करना था। लेकिन जिस तरह से चुनाव परिणाम आए हैं, और भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजय सुमन प्रताप सिंह ने लगभग 4000 वोटों से अपनी जीत सुनिश्चित की। इसको कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। यहां पर कांग्रेस के जिले के सभी बड़े नेताओं ने कमान संभाल रखा था। इस जीत ने भाजपा के संगठन में जान डाल दी। लगातार हार के बाद यह जीत संजीवनी से कम नहीं है। जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल का कहना है कि, कांग्रेस के 3 साल के काम को जनता ने नकारते हुए हमारे उम्मीदवार को जिताया है।

कांग्रेस की बात करें तो कांग्रेस का मानना है कि हमने पिछले तीन चुनावों से अच्छा परफॉर्मेंस इस चुनाव में किया है। और विधानसभा चुनाव आते तक निश्चित ही हम यहां से बढ़त बनाएंगे। और एक बार फिर से यहां से कांग्रेस के विधायक चुनाव जीतकर आएंगे। रही ब्लॉक अध्यक्ष की इस्तीफा की बात तो मुझे भी सोशल मीडिया के जरिए जानकारी मिला। निश्चित चुनाव हारने के बाद अध्यक्ष थोड़ी सी दुखी थे। वह एक सच्चे कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, उनसे बात किया जाएगा।

No comments