Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच प्रशासनिक मुस्तैदी

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर : आज लोहंडीगुड़ा तहसील कार्यालय के सामने तहसीलदार अर्जुन श्रीवास्तव और नायब तहसीलदार योगिता पात्रो ने लोगों को कोरोना के बढ़ते मामलों...

जगदलपुर : आज लोहंडीगुड़ा तहसील कार्यालय के सामने तहसीलदार अर्जुन श्रीवास्तव और नायब तहसीलदार योगिता पात्रो ने लोगों को कोरोना के बढ़ते मामलों के लिए सचेत करने और मास्क का उपयोग करने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से चालानी कार्यवाही की। बता दें जगदलपुर जिलें में बीते दिन अचानक भारी मात्र में कोरोना पाज़िटिव मरीज सामने आए है। जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। 





वहीं विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ एन एस नाग ने बताया कि "कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए हमारे ब्लॉक में सतर्कता बरती जा रही है। लोगों की टेस्टिंग की जा रही है, लोगों को मास्क, सेनेटाइज़र और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। लोग भी जागरूक हो रहे हैं और कोरोना टेस्टिंग करवा रहे हैं। पिछले माह के 28 तारीख से अब तक ब्लॉक में कुल 21 कोरोना मरीजों कि पहचान हुई है। जिनमें से 3 होम आइसलेशन से मुक्त हो गए हैं बाकी लोग भी 7 दिन के लिए आइसोलेशन मे हैं जो जल्द ही मुक्त हो जाएंगे। साथ ही पर्यटन स्थलों और बैंक में हमने टेस्टिंग बढाई है, और उन्हें जागरूक भी कर रहें हैं" उन्होंने आगे बताया कि "विकासखण्ड के अंतर्गत लगभग 99 प्रतिशत लोगों को टीके का पहला डोज़ दिया जा चुका है, वहीं लगभग 70 प्रतिशत लोगों को दोनों डोज़ दिया गया है। " 

हमारी टीम ने पाया की कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी और भारत में तीसरी लहर आने के बाद भी अब तक बहुत से लोग मास्क को लेकर गंभीर नहीं हैं। सार्वजनिक बसों और टैक्सी में कोरोना प्रोटोकाल का बिल्कुल भी पालन नहीं किया जा रहा है। वहीं बाहरी गाड़ियों से आए पर्यटक भी कोरोना को लेकर खास जागरूक नहीं दिखाई दे रहें हैं। 

इन सभी वजहों से आज उसरीबेड़ा में प्रशासनिक अधिकारियों के दस्ते ने कार्यवाहियों को अंजाम दिया। वहीं तहसीलदार अर्जुन श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है कि "लोग भयभीत न हों, परंतु देश मे तीसरी लहर अपने पांव तेजी से पसार रहा है। ऐसे में मैं सभी नागरिकों से अपील करना चाहूँगा कि वे कोरोना संबंधी नियमों का पालन करें और मास्क का उपयोग आवश्यक रूप से करें।" नायब तहसीलदार योगिता पात्रो ने बताया कि "आज कोरोना से बचाव के लिए लोगों को सामझाइश देने के उद्देश्य से चालानी कार्यवाही की जा रही हैं। इसके तहत ऐसे लोग जो बिना मास्क के घूमते दिख रहे हैं उनपर कार्यवाही किया जा रहा है।" उन्होंने कहा कि "सभी कोरोना संबंधी नियमों का पालन करें"

No comments