Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बड़ी खबर : मुंबई पुलिस ने तीन कुख्यात शार्प शूटर्स को राजधानी रायपुर से किया गिरफ्तार… वारदात को अंजाम देने के बाद रायपुर में किराए का मकान लेकर छिपे हुए थे…

यह भी पढ़ें -

रायपुर :   मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आज एक बड़े ऑपरेशन  को अंजाम दिया। दरअसल मुंबई पुलिस को यहां तीन कुख्यात शार्प शूटर्...



रायपुर : मुंबई पुलिस ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से आज एक बड़ेऑपरेशन को अंजाम दिया। दरअसल मुंबई पुलिस को यहां तीन कुख्यात शार्प शूटर्स को तलाश रही थी। इन शूटर्स पर फायरिंग कर और बंदूक के बल पर अवैध वसूली करने का आरोप है।

मुंबई पुलिस की टीम ने पुख्ता सूचना पर रायपुर की तेलीबांधा पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन कर मौलीपारा स्थित एक घर पर दबिश देकर शाहबाज उर्फ सद्दाम समेत 3 शूटरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

बताया जा रहा है कि ये शूटर्स मुंबई में वारदात को अंजाम देने के बाद रायपुर के मौलीपारा में किराए का मकान लेकर छिपे हुए थे। 6 जनवरी को इन शातिर शूटरों ने मुंबई के देवनार थाना इलाके में हीरा कारोबारी पर फायरिंग की थी और इसके बाद फरार हो गए थे।

इन शूटर्स पर मुंबई के देवनार थाने में हत्या का प्रयास, फायरिंग और अवैध वसूली की धाराओं में मामला दर्ज है। अब पकड़े गए इन शूटर्स को मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड में रायपुर से मुंबई लेकर जायेगी।

No comments