Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बादल में मनाया गया शहीद गेंद सिंह शहादत दिवस

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर :  आसना स्थित बस्तर एकेडमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) संस्था में दि.20 जनवरी को शहीद गेंद सिंह के शहादत दिवस को पुण्य स्मरण किय...

जगदलपुर : आसना स्थित बस्तर एकेडमी ऑफ डांस आर्ट एंड लिटरेचर (बादल) संस्था में दि.20 जनवरी को शहीद गेंद सिंह के शहादत दिवस को पुण्य स्मरण किया गया। इस अवसर पर शहीद गेंद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई, फिर लोक गीत संकाय के कलाकारों द्वारा शहीद गेंद सिंह पर रचित गीत की प्रस्तुति दी गई। 



लोकगीत की प्रस्तुति के बाद उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन नाग ने शहीद गेंद सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीद गेंद सिंह ने अपने क्षेत्र की जनता को अंग्रेजों के खिलाफ लामबंद किया और अंग्रेजी शासन के अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई।वीर शहीद गेंद सिंह परलकोट कांकेर के जमींदार थे , उन्हें उनके महल के सामने ही अंग्रेजों द्वारा फांसी दी गई। 


वीर शहीद गेंद सिंह की जीवनी पर अपने विचार रखते हुए बादल प्रभारी पूर्णिमा सरोज ने कहा कि बस्तर के वीर शहीदों को बादल संस्थान में स्मरण रखते हुए बादल संस्थान में स्थित भवनों के नाम वीर शहीदों के नाम पर रखे गए हैं ,जिसमें से आवासीय भवन का नामकरण वीर शहीद गेंद सिंह के नाम पर रखा गया है। कार्यक्रम को गंगाराम कश्यप ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भरत गंगादित्य ने किया। आभार प्रदर्शन गोवर्धन पानीग्राही द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जनजातीय समाज से अर्जुन नाग,सामू राम , जितेंद्र कुमार शार्दुल,दशरथ कश्यप,. एवम् बादल से जुड़े समाज प्रमखों...के अतिरिक्त बादल संस्थान के अधिकारी कर्मचारी और बादल में संचालित खैरागढ़ के विविध पाठयक्रमों के विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

No comments