Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


शानदार विदाई समारोह

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर :  स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल के 11वीं के विद्यार्थियों ने 12वीं के विद्यार्थियों की शानदार तरीके से ...

जगदलपुर : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तोकापाल के 11वीं के विद्यार्थियों ने 12वीं के विद्यार्थियों की शानदार तरीके से विदाई समारोह आयोजित किया। यह विदाई समारोह अत्यंत उत्कृष्ट स्तर का था। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के द्वारा उच्च स्तरीय तरीके से विदाई समारोह अद्भुत और अकल्पनीय था। जूनियरों द्वारा प्राचार्य से अनुमति, आमंत्रण, स्टाफ और सीनियर्स का वेलकम, पूरे कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से करना अपने में अत्यंत सराहनीय था।




      11वीं के विद्यार्थियों ने मंच संचालन करते हुए 12वीं के विद्यार्थियों से बहुत ही रोचक प्रश्न भी पूछे जिनका उत्तर भी बहुत ही अच्छा और स्तरीय था। प्रमुख प्रश्न जैसे, अपने आप को तीन शब्दों में वर्णन कीजिए, आप संस्था से जाने से पहले अपने जूनियर को क्या संदेश देंगे? आप अपने कुछ मजेदार और यादगार पल जो आपने यहां व्यतीत किए हैं उसे कैसे बताना चाहेंगे ? आपको इस स्कूल में ऐसी कौन सी चुनौती आई और आपने उसका कैसे सामना किया उससे कैसे बाहर आए ? आपका ड्रीम जॉब क्या है ? आदि अनेक प्रश्न 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा किए गए जिसका ऐसे ही रोचक तरीके से समाधान कारक जवाब 12वीं के विद्यार्थियों द्वारा दिया गया।

      इसके साथ ही नृत्य, गायन और विभिन्न मजेदार खेल भी खेले गए। इसके आधार पर स्टार ऑफ द डे के रूप में सर्वश्रेष्ठ एक लड़के और एक लड़की का चयन जज के पैनल ने चुनाव किया। इस प्रकार मिस्टर फेयरवेल के रूप में दंतु पोयाम तथा मिस फेयरवेल के रूप में शारदा राठौर चुनी गई। इन्हें संस्था के प्राचार्य विधु शेखर झा एवं उपप्राचार्य ईरम रहीम ने क्राउन पहना कर सम्मानित किया। वैसे सभी विद्यार्थियों के द्वारा बहुत ही अच्छे तरीके से अपने जवाब दिए गए थे।

      इस संपूर्ण कार्यक्रम को 11वीं के विद्यार्थियों ने बहुत ही बेहतर तरीके से संपन्न किया जिसमें संस्था के शिक्षक शिक्षाओं ने अपनी ओर से उन्हें मार्गदर्शन दिया यह तालमेल अपने में उच्च स्तर का था। उपस्थित सभी लोगों ने इस आयोजन की सराहना की।

No comments