Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


सर्व आदिवासी समाज के 10 सदस्यों की टीम पिडिया मुठभेड़ की करेगी जांच

यह भी पढ़ें -

बीजापुर  : जिले के पिडिया में 10 मई को मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 12 नक्सली मारे गए थे। उस मुठभेड़ पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया गया है, जिसे लेकर ...

बीजापुर : जिले के पिडिया में 10 मई को मुठभेड़ हुई थी, जिसमें 12 नक्सली मारे गए थे। उस मुठभेड़ पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया गया है, जिसे लेकर आज सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित सर्व आदिवासी भवन में समाज की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पूर्व मंत्री व कोंटा विधायक कवासी लखमा भी शामिल हुए।

सर्व आदिवासी समाज की बैठक में कवासी लखमा भी रहे मौजूद।


कवासी लखमा ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही निर्दोष आदिवासियों पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़िया मुठभेड़ की जांच होनी चाहिए। वहीं सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि विष्णु बारसे ने कहा कि संभाग के हर जिले से 10 सदस्यों की टीम पिडिया गांव जाएगी। जहां इस पूरे मुठभेड़ की जांच करेगी और सच जानने की कोशिश करेगी। इसके बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर समाज आगे की कार्रवाई का फैसला लेगी। इस दौरान रामा सोढ़ी, वेको हुंगा, उमेश सुंडाम, गणेश माड़वी, लच्छू नाग, हिरमा सोढ़ी, हांदा सोढ़ी, जंगन सोढ़ी, मंजू कवासी, आयता मंडावी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।

No comments