Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बीजापुर ब्रेकिंग: नक्सलियों के प्रेशर IED हमले में DRG के दो जवान घायल

यह भी पढ़ें -

बीजापुर: गंगालूर थानाक्षेत्र के मुदवेंडी गांव के जंगलों में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आकर DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार...

बीजापुर: गंगालूर थानाक्षेत्र के मुदवेंडी गांव के जंगलों में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED की चपेट में आकर DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना आज सुबह उस वक्त हुई जब जवान गश्त पर थे।



घायल जवानों में किसन हपका और दिनेश वलवा शामिल हैं, दोनों के बाएं पैर में गंभीर चोटें आई हैं। तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों जवान खतरे से बाहर हैं और उनका इलाज चल रहा है।


यह घटना एक बार फिर से इलाके में नक्सली गतिविधियों की सक्रियता को दर्शाती है। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल को घेर लिया है और नक्सलियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। 


इस हमले के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और चौकसी बढ़ा दी गई है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

No comments