Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

सड़क दुर्घटना में घायल वरिष्ठ पत्रकार का हालचाल जानने महारानी अस्पताल पहुँचे विधायक किरण देव

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:    सड़क दुर्घटना में घायल वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण पाठक का हालचाल जानने शुक्रवार को जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण द...

जगदलपुर:   सड़क दुर्घटना में घायल वरिष्ठ पत्रकार सत्यनारायण पाठक का हालचाल जानने शुक्रवार को जगदलपुर विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव महारानी अस्पताल पहुँचे।


तीन दिन पूर्व धरमपुरा मार्ग पर एक ऑटो रिक्शा ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी थी। दुर्घटना में पाठक के दाएँ कंधे पर गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार वर्तमान में उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और इलाज जारी है।

अस्पताल में विधायक किरण देव ने डॉ. संजय प्रसाद और डॉ. बी.पी. गुप्ता से उपचार की जानकारी ली तथा पत्रकार पाठक के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस अवसर पर जिला पत्रकार संघ के वरिष्ठ सदस्य जी.आर. सोनी, पत्रकार कल्याण संगठन बस्तर संभाग के वरिष्ठ सदस्य बी. महेश राव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments