Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

सड़क सुरक्षा 2026 के तहत दलपत सागर में हुआ यातायात जागरूकता नुक्कड़ नाटक

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर: पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में जिले भर में सड़क...

जगदलपुर:

पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में जिले भर में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सड़क सुरक्षा 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 14 जनवरी 2026 को सायं 6:30 बजे दलपत सागर स्थित आईलैंड में यातायात जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन कुटुंब ह्यूमैनिटी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसमें टीम प्रभारी मनीषा देवांगन एवं उनकी टीम ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगदलपुर नगर निगम के महापौर श्री संजय पांडे एवं विशिष्ट अतिथि नगर निगम के सभापति श्री खेमसिंह देवांगन उपस्थित रहे। साथ ही यातायात उप पुलिस अधीक्षक संतोष जैन, एएसआई यतेंद्र देवांगन, सुदर्शन दुबे, यातायात पुलिस स्टाफ, शहर के गणमान्य नागरिक, पर्यटक एवं बड़ी संख्या में आमजन लगभग 200 लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह दर्शाया गया कि किस प्रकार नशे की हालत में वाहन चलाना, ओवरस्पीड, ओवरटेकिंग और लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनती है। अतिथियों ने सड़क सुरक्षा, दुर्घटना रोकथाम एवं स्वयं की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की, जिसे उपस्थित लोगों ने गंभीरता से सुना।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने यह संकल्प लिया कि वे यातायात नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव एवं रोकथाम सुनिश्चित करना रहा। सुरक्षित चलिए, सुरक्षित रहिए के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

No comments