◆केवल अखंडता और एकता ही नहीं आन बान शान है तिरंगा- भाजपा जगदलपुर ( विमलेन्दु शेखर झा ) :- चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र लोहण्डीगुड़ा मंडल अंतर्...
◆केवल अखंडता और एकता ही नहीं आन बान शान है तिरंगा- भाजपा
जगदलपुर (विमलेन्दु शेखर झा ) :- चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र लोहण्डीगुड़ा मंडल अंतर्गत आज दिनांक 12 अगस्त को भाजपाई भाजपा नेताओं,पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जोश एवं उत्साह के साथ तिरंगा रैली निकाली और एकता अखंडता के साथ देश के प्रति सम्मान का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश पांडे,भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मंगतू कश्यप पार्टी के अन्य नेता पदाधिकारी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि हर घर हर प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय एकता अखंडता के साथ राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोए रखना,पार्टी तिरंगा यात्रा का लगातार आयोजन कर रही है इसी कड़ी में लोहंडीगुड़ा मंडल के विभिन्न ग्रामों में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला अध्यक्ष श्री पांडे एवं अन्य नेताओं की उपस्थिति में उत्साह पूर्वक तिरंगा यात्रा का स्वस्फूर्त जोश और लोहंडीगुड़ा के गांव की सड़कों में दिखा।
पार्टी ने यह भी अपील किया कि तिरंगा यात्रा 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक तिरंगे को जनता अपने घरों,प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर फहराकर स्वतन्त्रता का पर्व मनाएं। इस अवसर पर भाजपा जिला श्री अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे,जिला उपाध्यक्ष योगेन्द्र पांडे, मंडल प्रभारी नरसिंह राव,मंडल अध्यक्ष श्री मंगतू कश्यप,जनपद उपाध्यक्ष बसंत कश्यप,महामंत्री सावेंद्र सेठिया,चंद्रशेखर ठाकुर,नरेश खापर्डे,पूर्व मंडल अध्यक्ष नरसिंह ठाकुर, मिडिया प्रभारी भरत कश्यप, शिवनंदन पेगड़,धनसिह ठाकुर,डमरू भारद्वाज,ओमप्रकाश ठाकुर,विनय मौर्य,ऊके राम,अजय बघेल,मुन्ना कश्यप,जगदीश कश्यप,समल,सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं उपस्थित थे।
No comments