जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी ने "हर घर तिरंगा" और "घर-घर तिरंगा" अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारी तेज कर दी है। रविवार...
जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी ने "हर घर तिरंगा" और "घर-घर तिरंगा" अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारी तेज कर दी है। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में जगदलपुर पूर्वी व पश्चिमी मंडल की संयुक्त बैठक आयोजित हुई, जिसमें तय किया गया कि शहर के प्रत्येक वार्ड में बूथवार तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही, प्रत्येक बूथ में 50 घरों में तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने कहा कि यह अभियान हर भारतीय के मन में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करेगा। उन्होंने शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्षों एवं पार्षदों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता समर्पण भाव से इस कार्यक्रम को संपूर्ण करें और आम जनता को भी अधिक से अधिक संख्या में जोड़े।
बैठक में "हर घर तिरंगा" अभियान विधानसभा प्रभारी बैदूराम कश्यप, महापौर संजय पांडेय, आर्येंद्र आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा सहित अन्य नेताओं ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अतुल सिम्हा ने किया और आभार प्रदर्शन पश्चिमी नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने किया।
बैठक में योगेंद्र पांडेय, श्रीधर ओझा, रजनीश पाणिग्रही, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, राजेंद्र बाजपेयी, शशि नाथ पाठक, योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता, ब्रिजेश शर्मा, आशा साहू, सूर्य भूषण सिंह, संग्राम सिंह राणा, निर्मल पाणिग्रही, राणा घोष, त्रिवेणी रंधारी, कलावती कसेर, रौशन सिसोदिया, गिरिजा गुप्ता, पारूल बोथरा, गायत्री बघेल, उर्मिला यादव, संतोष गौर, श्याम सुंदर बघेल, पितामह नायक, खगेन्द्र ठाकुर, दिलीप दास, रोहित त्रिवेदी, रंजीत पांडेय, दिगम्बर राव, विक्रम सिंह यादव, राकेश तिवारी, राजा यादव, गीता नाग, ममता राणा, अलका सेंगर, किरण दीवान, झरना मोहंती, तेज नारायण दुबे, दिलीप झा, बंटू दुबे, शैलेष श्रीवास्तव, लाला महावर, सिकंदर दास, गणेश मानिकपुरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments