जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर नगरनार मण्डल में मोर तिरंगा मोर अभिमान कार्यक्रम के तहत आड़ावाल में कार्यशाला एवं...
जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के आह्वान पर नगरनार मण्डल में मोर तिरंगा मोर अभिमान कार्यक्रम के तहत आड़ावाल में कार्यशाला एवं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकोट विधानसभा के पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा विधानसभा प्रभारी बैदूराम कश्यप ने कहा कि हर घर में तिरंगा ध्वज फहराना चाहिए और इसे बच्चों के हाथों से लगवाना चाहिए, ताकि बचपन से ही उनके मन में देशभक्ति की भावना प्रबल हो।
कार्यशाला के उपरांत आड़ावाल पंचायत के राष्ट्रीय राजमार्ग पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर मंडल कार्यक्रम प्रभारी सुब्रोतो विश्वास, जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग और मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया ने भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष मोहन सेठिया, सीमांचल दास, लालाराम पटेल, सविता साहनी, मंडल मंत्री फूलसिंह नायर, सुनीता बेसरा, कोषाध्यक्ष संगीता महाराणा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। संचालन मंडल महामंत्री मनोज पटेल ने किया।
No comments