जगदलपुर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा 2025 अभियान के तहत बस्तर जिले में निरंतर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बु...
जगदलपुर: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा 2025 अभियान के तहत बस्तर जिले में निरंतर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज आड़ावाल में एक विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ सिन्हा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के पर्यवेक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 से अधिक छात्र-छात्राओं, अध्यापकगण एवं स्टाफ ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जगदलपुर डी.सी. बंजारे एवं उनके स्टाफ ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, उनकी रोकथाम और सुरक्षित यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संतोष जैन, यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग एवं एएसआई राजकुमार आडील ने प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा संबंधी व्यवहारिक पहलुओं और पूर्व में क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं के उदाहरणों के माध्यम से सचेत किया।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण ने यातायात नियमों के पालन का संकल्प लिया और कहा कि वे भविष्य में सड़क सुरक्षा को लेकर सदैव सजग रहेंगे।
इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकगण, स्टाफ सदस्य और यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।



No comments