Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

Automatic Slideshow


मन की बात कार्यक्रम में जुटे कार्यकर्ता, स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 126वीं कड़ी का रविवार को जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनो...

जगदलपुर:   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 126वीं कड़ी का रविवार को जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों ने बूथ स्तर पर सामूहिक श्रवण किया। कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को सशक्त बनाने हेतु “हर घर स्वदेशी – घर घर स्वदेशी” का संकल्प लिया और जनमानस से अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने की अपील की।


भाजपा ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में बूथवार सुनने की विशेष व्यवस्था की थी। प्रत्येक बूथ पर प्रभारी और अतिथि की नियुक्ति की गई थी, जहां मंडल व जिला पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे।


शहर के भगत सिंह वार्ड स्थित बूथ क्रमांक 146 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कार्यकर्ताओं और आमजनों संग मन की बात कार्यक्रम सुना और स्वदेशी अपनाने की दिशा में प्रेरित किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, श्रीनिवास मिश्रा, उमाकांत सिंह, नगर मंडल पूर्वी अध्यक्ष प्रकाश झा, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, आलोक अवस्थी, विक्रम सिंह यादव, शशिनाथ पाठक, दशरथ गुप्ता, सुधा मिश्रा, योगेश शुक्ला, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, अतुल सिम्हा, संजय चंद्राकर, राजा यादव, अविनाश सिंह, राजेश श्रीवास्तव, पी. विनय राजू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

No comments