Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

नक्सल मोर्चे पर बेहतरीन रणनीति और साहसिक नेतृत्व के लिए छत्तीसगढ़ के अधिकारियों को सम्मान

यह भी पढ़ें -

रायपुर:    नक्सल मोर्चे पर उल्लेखनीय रणनीति बनाने और ज़मीन पर डटकर मोर्चा संभालने वाले छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज़ अधिकारियों और जवानों को के...

रायपुर:   नक्सल मोर्चे पर उल्लेखनीय रणनीति बनाने और ज़मीन पर डटकर मोर्चा संभालने वाले छत्तीसगढ़ पुलिस के जांबाज़ अधिकारियों और जवानों को केंद्र सरकार ने विशेष सम्मान से नवाज़ा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा घोषित ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ (Union Home Minister’s Medal for Excellence in Investigation) में राज्य के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले अफ़सरों को यह गौरव प्राप्त हुआ है।


इस सूची में एडीजी विवेकानंद सिन्हा और बस्तर रेंज आईजी पी. सुंदरराज के नाम सबसे ऊपर हैं, जिन्हें नक्सल उन्मूलन के क्षेत्र में प्रभावी रणनीति और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए यह सम्मान दिया गया है।

इसके अलावा सुकमा एसपी किरण चव्हाण, बीजापुर एसपी जितेंद्र कुमार यादव, दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय, नारायणपुर के पूर्व एसपी प्रभात कुमार, कोंडागांव एसपी वाय. अक्षय, गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा और एसपी विकास कुमार को भी इस पदक से सम्मानित किया गया है।


इसी तरह, एएसपी रॉबिनशन गुरिया, एएसपी मयंक गुर्जर, एएसपी उमेश प्रसाद गुप्ता और जयंत कुमार वैष्णव सहित कई अन्य अधिकारियों को भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उनके साहसिक योगदान और कुशल नेतृत्व के लिए पदक प्रदान किया गया है।

इन अधिकारियों ने न केवल नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने में सफलता पाई, बल्कि स्थानीय समुदायों में विश्वास बहाली और शांति स्थापना की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ़ के कई अधिकारियों और जवानों को भी इस पदक से सम्मानित किया है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में नक्सल उन्मूलन के अभियानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

इस सम्मान की घोषणा ने राज्य पुलिस बल में उत्साह और गर्व की भावना भर दी है।

No comments