जगदलपुर, 02 दिसम्बर 2025: जिला बस्तर पुलिस के दो आरक्षकों स्वर्गीय मन्नूलाल सोरी एवं स्वर्गीय प्रशांत विश्वास के आकस्मिक निधन के बाद उनके पर...
जगदलपुर, 02 दिसम्बर 2025:
जिला बस्तर पुलिस के दो आरक्षकों स्वर्गीय मन्नूलाल सोरी एवं स्वर्गीय प्रशांत विश्वास के आकस्मिक निधन के बाद उनके परिजनों को पुलिस सैलेरी पैकेज के तहत मिलने वाली सहायता राशि का भुगतान किया गया। आरक्षक स्व. मन्नूलाल सोरी, जो वर्ष 2008 में पुलिस सेवा में भर्ती हुए थे, का 08 सितम्बर 2025 को आकस्मिक निधन हो गया था। वहीं स्व. प्रशांत विश्वास, जो वर्ष 1993 में आरक्षक पद पर भर्ती हुए थे, का निधन 07 अक्टूबर 2025 को हुआ।
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित पुलिस सैलेरी पैकेज के अंतर्गत दोनों कर्मचारियों के बचत खाते पर उपलब्ध बीमा सुविधा के तहत प्रत्येक परिवार को ₹10,00,000 (दस लाख रुपये) की सहायता राशि प्रदान की गई। यह राशि पत्नि श्रीमती भवानी सोरी तथा पत्नि श्रीमती शिखा विश्वास को दिनांक 28 नवम्बर 2025 को चेक के माध्यम से प्रदान की गई।
सहायता राशि का वितरण पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा (भापुसे) के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक (अ) श्री विनोद चेरियान तथा भारतीय स्टेट बैंक, कलेक्टोरेट शाखा जगदलपुर के ब्रांच मैनेजर श्री मनीष उपस्थित रहे। पुलिस विभाग द्वारा यह कदम दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना का प्रतीक है।



No comments