Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

महापौर संजय पाण्डे ने किया अटल परिसर, शहीद स्मारक और नेहरू मेमोरियल का निरीक्षण अधिकारियों को दिए गुणवत्ता व समयसीमा पालन के निर्देश

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:     नगर निगम की विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने सोमवार को महापौर संजय पाण्डे नगर निगम एमआईसी सदस्यों, आयुक्त तथा तकनीकी टीम क...

जगदलपुर:    नगर निगम की विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने सोमवार को महापौर संजय पाण्डे नगर निगम एमआईसी सदस्यों, आयुक्त तथा तकनीकी टीम के साथ निर्माणाधीन अटल परिसर पहुंचे। यहां पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 6 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जानी है। आगामी अनावरण कार्यक्रम को देखते हुए महापौर ने सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके बाद महापौर संजय पाण्डे ने लालबाग स्थित शहीद स्मारक और नेहरू मेमोरियल का भी निरीक्षण किया। दोनों स्थलों पर चल रहे जीर्णोद्धार, मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहीदों की स्मृति से जुड़े इन पावन स्थलों के पुनर्निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता हो और सभी कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरे किए जाएँ।

निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, योगेंद्र पांडे, संजय विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, इंजीनियर दीपांशु देवांगन, अमर सिंह, प्रवीण पोयाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि शहीद स्मारक और नेहरू मेमोरियल केवल विरासत के प्रतीक नहीं, बल्कि आम नागरिकों की भावनाओं से गहराई से जुड़े हुए स्थल हैं। इसलिए यहां होने वाले सभी विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ किए जा रहे हैं। अटल परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी और जल्द ही इसका उद्घाटन जनप्रतिनिधियों के हाथों किया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने कहा कि अटल परिसर और शहीद स्मारक जैसे महत्वपूर्ण स्थलों पर सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किए जा रहे हैं। तकनीकी टीम को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है, ताकि परियोजनाएँ समय पर उत्कृष्ट गुणवत्ता के साथ पूरी हो सकें।

No comments