Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

शहीद पार्क मार्ग और मंदिर के पास मांस की दुकानें हटाने की मांग तेज ,विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर:    शहीद पार्क मुख्य मार्ग एवं पार्क परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के आसपास लगने वाली मांस की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर विश्व ...

जगदलपुर:   शहीद पार्क मुख्य मार्ग एवं पार्क परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के आसपास लगने वाली मांस की दुकानों को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जगदलपुर इकाई ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि मंदिर और पार्क क्षेत्र के समीप पके हुए मांस की बिक्री से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

संगठन के सदस्यों ने बताया कि शहीद पार्क शहर के वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों और स्थानीय लोगों का प्रमुख आस्था व मनोरंजन स्थल है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग प्रातः एवं सायं भ्रमण के लिए आते हैं। ऐसे में पार्क के मुख्य मार्ग पर लगी मांस की दुकानों से उठने वाली गंध व मिर्ची का धुआँ लोगों को असहज कर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे आँखों में जलन की समस्या होती है, जो दुर्घटना का कारण भी बन सकती है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि दुकानों से निकलने वाला कचरा एवं अवशेष क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावित करते हैं। साथ ही, सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े होने वाले ठेलों के कारण पार्किंग व्यवस्था बिगड़ती है और आवागमन बाधित होता है। संगठन ने कहा कि इस विषय पर पूर्व में भी विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रशासन को अवगत कराया था, किंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

संगठन की प्रमुख मांगें

1. शहीद पार्क मुख्य मार्ग और मंदिर के आसपास से पके हुए मांस की दुकानों को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

2. दुकानदारों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें किसी वैकल्पिक स्थान पर समुचित व्यवस्था प्रदान की जाए।

संगठन ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

No comments