जगदलपुर: भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने हार्दिक बधा...
जगदलपुर:
भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में छत्तीसगढ़ के सांसदों ने सामूहिक रूप से उनसे सौजन्य भेंट कर बधाई दी।
इस दौरान कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी, राजनांदगांव लोकसभा सांसद संतोष पांडे, सरगुजा लोकसभा सांसद चिंतामणि महाराज तथा जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े भी उपस्थित रहे। सभी सांसदों ने नितिन नबीन के संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
सांसद महेश कश्यप ने कहा कि नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, संगठनात्मक दक्षता और दूरदर्शी नेतृत्व से पार्टी देशभर में और अधिक सशक्त होगी तथा जनसेवा के कार्यों को नई गति मिलेगी।
भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्ययोजनाओं और पार्टी की रणनीतियों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा भी हुई। सांसदों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।



No comments