Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की वार्ड बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार को नई दिशा

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर / रमइया वार्ड: धर्म नगरी जगदलपुर शहर के रमइया वार्ड में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की वार्ड स्तरीय बैठक आज संपन्न हुई। बैठक का...

जगदलपुर / रमइया वार्ड:

धर्म नगरी जगदलपुर शहर के रमइया वार्ड में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की वार्ड स्तरीय बैठक आज संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन विस्तार, वार्ड स्तरीय दायित्वों का निर्धारण तथा धर्मांतरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करना था।

बैठक का संचालन नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर ने विजय महामंत्र के साथ किया, वहीं बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु ने संभाली। नगर अध्यक्ष ने संगठन सुदृढ़ीकरण और वर्तमान सामाजिक चुनौतियों पर अपने विचार रखते हुए वार्ड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

नगर अध्यक्ष की सहमति से नगर मंत्री द्वारा वार्ड स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नवीन दायित्व इस प्रकार हैं

  • वार्ड अध्यक्ष – चिरंजीव सोनी
  • वार्ड मंत्री – प्रकाश जोशी
  • बजरंग दल वार्ड संयोजक – रामनाथ कश्यप
  • वार्ड सत्संग प्रमुख – शुभम सोनी
  • वार्ड साप्ताहिक मिलन प्रमुख – ब्रह्माजी सोनी
  • वार्ड गौ-रक्षा प्रमुख – अक्षत करण

कार्यक्रम में विहिप–बजरंग दल नगर संयोजक जगदीश ठाकुर, सह संयोजक अजय प्रताप सिंह, नगर सह गौ-रक्षा प्रमुख पवन राजा, गौ-रक्षक निखिल के साथ ही राजीव गांधी वार्ड अध्यक्ष अतुल पाठक, अमन जोशी, सुनील, शेखर, निरावल, ओम, लोकेश, मनीष चाँडक, मुकेश, सोन सागर, लक्की गवाले, तुलाराम, चीनू, चंदन पनव, करण, अमिता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।

बैठक का समापन सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन की नीतियों को वार्ड स्तर तक सशक्त रूप से पहुँचाने के संकल्प के साथ हुआ।

No comments