Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

बीजापुर मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, चार दिन में 214 ठिकाने ध्वस्त

यह भी पढ़ें -

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए। जंगल क्षेत्र में नक्सलियों ...

 


बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए। जंगल क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा की गई फायरिंग के बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें ढेर कर दिया।

बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया गया है। पिछले चार दिनों में सुरक्षाबलों ने 214 नक्सली ठिकानों और बंकरों को ध्वस्त करने का दावा किया है। अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।

सुरक्षाबलों ने 450 आईईडी, 818 बीजीएल शेल, 899 बंडल कोडेक्स, डेटोनेटर सहित अन्य विस्फोटक सामग्री जब्त की है। इसके अलावा करीब 12 हजार किलो खाद्य सामग्री भी बरामद की गई, जिसका उपयोग नक्सली लंबे समय तक जंगलों में ठहरने के लिए करते थे। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में व्यापक सर्चिंग अभियान जारी है।

केंद्र सरकार द्वारा मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने की निर्धारित समयसीमा के बीच सघन अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक चार शीर्ष कमांडरों समेत करीब 300 नक्सली सुरक्षाबलों के निशाने पर हैं।

प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के केंद्रीय समिति सदस्यों में मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर, देवजी उर्फ कुंभा दादा उर्फ चेतन, राममन्ना उर्फ गणपति उर्फ लक्ष्मण राव और मल्लाह राजा रेड्डी उर्फ सागर शामिल हैं। खुफिया सूचना के आधार पर छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर सघन ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि या तो नक्सली आत्मसमर्पण करें या फिर मार्च 2026 की समयसीमा तक अभियान के दौरान उन्हें निष्क्रिय कर दिया जाएगा।



No comments