Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

Classic Header

{fbt_classic_header}

Top Ad

जगदलपुर में भाजयुमो का प्रदर्शन, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन

यह भी पढ़ें -

जगदलपुर । शहर में राजनीतिक गतिविधियां उस समय तेज हो गईं जब भाजपा जिला कार्यालय के घेराव के लिए पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध में भार...

जगदलपुर। शहर में राजनीतिक गतिविधियां उस समय तेज हो गईं जब भाजपा जिला कार्यालय के घेराव के लिए पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने जोरदार प्रदर्शन किया।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गेल  का पुतला दहन कर नारेबाजी की और कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश जताया।

कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव, जिला महामंत्री सत्यम झा, जिला महामंत्री राम प्रसाद मौर्य एवं प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर ने किया।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि कांग्रेस का यह आंदोलन केवल राजनीतिक दिखावा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में आयोजित एआई समिट के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया अर्धनग्न प्रदर्शन देश की छवि को धूमिल करने वाला था। उन्होंने कहा कि इस कृत्य का वहां उपस्थित नागरिकों और युवाओं ने भी विरोध किया और स्पष्ट संदेश दिया कि देशविरोधी गतिविधियां किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी।

अभिलाष यादव ने आगे कहा कि भाजपा कार्यालय का घेराव कर कांग्रेस जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही थी, जिसे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने विफल कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपने विरोध को दर्ज कराया। शहर में कुछ समय के लिए राजनीतिक माहौल गरमाया रहा, हालांकि स्थिति नियंत्रित रही।

No comments