जगदलपुर (विमलेन्दु शेखर झा ) :- विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन के प्रचार–प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद लोहंडीगुड़ा क...
जगदलपुर (विमलेन्दु शेखर झा ) :- विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन के प्रचार–प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद लोहंडीगुड़ा की ग्राम पंचायत भेजा में चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष डॉ. बसंत कश्यप ने ग्रामीणों को जी राम जी योजना के प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
डॉ. कश्यप ने बताया कि अब ग्रामीण परिवारों को 100 दिवस नहीं बल्कि प्रति वर्ष न्यूनतम 125 दिवस के मजदूरी रोजगार की कानूनी गारंटी प्रदान की जा रही है ।इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसर सृजित करना है।
◆उन्होंने योजना के प्रमुख फोकस क्षेत्रों की जानकारी देते हुए बताया कि इसके अंतर्गत—
●जल सुरक्षा एवं उससे संबंधित कार्य,
●मूलभूत ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास,
●आजीविका संवर्धन,
तथा सशक्त आपदा-निवारण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
डॉ. कश्यप ने बताया कि योजना गांव-केंद्रित विकास की अवधारणा पर आधारित है। विकसित ग्राम पंचायत योजनाएं तकनीकी सहयोग से पीएम गति शक्ति के अंतर्गत ग्राम सभाओं के माध्यम से तैयार की जाएंगी, जिससे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य सुनिश्चित हो सकेंगे।
चौपाल में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए योजना संबंधी जानकारी प्राप्त की।


No comments