जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा): विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87 चित्रकोट में विगत दिनों संपन्न हुए SIR (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) कार्य के सफल निष्प...
जगदलपुर(विमलेंदु शेखर झा):
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87 चित्रकोट में विगत दिनों संपन्न हुए SIR (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) कार्य के सफल निष्पादन पर सभी बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) एवं सुपरवाइजरों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कार्य में लगे कर्मचारियों की मेहनत, समर्पण और जिम्मेदारी की सराहना की।
इस अवसर पर चित्रकोट विधानसभा अंतर्गत लोहंडीगुड़ा, दरभा, बास्तानार एवं तोकापाल क्षेत्र के सभी AERO (सहायक निर्वाचक पंजीयन अधिकारी) एवं ERO (निर्वाचक पंजीयन अधिकारी) उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कहा कि SIR कार्य का समयबद्ध एवं सफल संपादन लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कार्यक्रम के दौरान आगामी जनगणना 2027 के सफल संचालन के लिए भी उपस्थित कर्मचारियों को प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने सभी BLO और सुपरवाइजरों से अपील की कि वे इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ आगामी जनगणना कार्य में भी सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि सटीक और पारदर्शी आंकड़े सुनिश्चित किए जा सकें।
कार्यक्रम का समापन सम्मान समारोह एवं उत्साहवर्धन के साथ हुआ, जिसमें सभी कर्मचारियों ने भविष्य में भी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। Ko



No comments